लोकसभा में कांग्रेस के राहुल-सोनिया समेत 9 सांसद बचे, दहाई के आंकड़े पर सिमटा विपक्ष*
लोकसभा में लगातार निलंबन के बाद इंडिया गठबंधन ने शीतकालीन सत्र की अवधि के लिए अपनी दो-तिहाई से अधिक ताकत खो दी है। पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित प्रमुख विपक्षी कांग्रेस के केवल नौ सांसद ही सदन में बचे हैं। मंगलवार को, कार्यवाही में बाधा डालने के लिए 49 विपक्षी सांसदों को बचे हुए सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया, जिससे लोकसभा में निलंबित सांसदों की कुल संख्या 95 हो गई। लोकसभा में इंडिया गठबंधन पार्टियों की ताकत 138 थी, जिनमें से 43 सांसद अब सदन में बचे हुए हैं।






