संसद से अब तक 92 सांसद निलंबित,लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी 33 विपक्षी सांसद सस्पेंड*

संसद से अब तक 92 सांसद निलंबित,लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी 33 विपक्षी सांसद सस्पेंड*
संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को लोकसभा सांसदों के बाद राज्यसभा सदस्यों पर एक्शन जारी रहा। संसद की कार्रवाही में बाधा डालने के आरोप में 45 विपक्षी सांसदों को शेष बचे हुए सत्र के लिए राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया। निलंबित सांसदों में कांग्रेस के जयराम रमेश, रणदीप सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल सहित कई वरिष्ठ राज्यसभा सांसद शामिल हैं। इससे पहले लोकसभा से 33 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सौगत रॉय समेत 33 सदस्य शामिल हैं। बता दें कि अबतक लोकसभा और राज्यसभा के 92 सांसदों पर कार्रवाई हो चुकी है। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, डीएमके सांसद टीआर बालू, दयानिधि मारन और तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय सहित 33 विपक्षी सदस्यों को सोमवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है।

1876 views