सेंसेक्स ने 71623 और निफ्टी ने 21,505 का हाई बनाया

सेंसेक्स ने 71623 और निफ्टी ने 21,505 का हाई बनाया*
शेयर बाजार में आज नया ऑल टाइम हाई बनाया है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 71623 और निफ्टी ने 21,505 का स्तर छुआ। इसके बाद बाजार थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 122 अंक की तेजी के साथ 71,437 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 27 पॉइंट की तेजी है। ये 21,445 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 15 में तेजी और 15 में ही गिरावट देखने को मिली है। एनर्जी, एफएमसीजी पावर और पीएसई शेयरों में तेजी रही।

2948 views