दो दिवसीय दौरे पर पीएम वाराणसी में काशी तमिल संगम सहित चार ट्रेनों का करेंगे शुभारंभ*

दो दिवसीय दौरे पर पीएम वाराणसी में काशी तमिल संगम सहित चार ट्रेनों का करेंगे शुभारंभ*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर हैं। जिसके लिए काशी पूरी तरह से तैयार है। सड़क के किनारे लोगों का जमा होना शुरू हो गया है और पार्टी कार्यकर्ता एयरपोर्ट पहुंच गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पीएम की अगवानी करेंगे।वाराणसी में शिवपुर क्षेत्र गिलट बाजार चौराहे पर प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भारी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद हैं। एयरपोर्ट मेन गेट पर ढोल नगाड़ों के साथ बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी अपने सांसद के स्वागत के लिए मौजूद हैं। आपको बता दें कि काशी यात्रा में पीएम मोदी काशी और तमिलनाडु के रिश्ते को प्रगाढ़ करने वाले काशी तमिल संगमम का उद्घाटन करेंगे। गंगा तट से ही वे हरी झंडी दिखाकर कन्याकुमारी से वाराणसी की विशेष ट्रेन को भी रवाना करेंगे। अगले दिन दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत सहित चार ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे।

1876 views