जैन सोशल ग्रुप रतलाम मैत्री टीम बनी लगातार आठवीं बार रीजन चैंपियन


उज्जैन में खेले गए M.P. रीजन क्रिकेट टूर्नामेंट में जैन सोशल ग्रुप मैत्री रतलाम टीम ने लगातार 8वी बार टूर्नामेंट जीत कर M.P. रीजन चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।
इस टूर्नामेंट में jsg मैत्री रतलाम ने उज्जैन टीम को सेमीफाइनल में 45 रनो से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।सेमीफ़ाइनल में पहले बलेबाजी करते हुए वत्सल पितलिया के शानदार 70 रनों की बदौलत मैत्री टीम ने 10 ओवर में 110 रनों का विशाल लक्ष्य रखा । जवाब में उज्जैन रीजन 75 रन ही बना सका । वत्सल पितलिया को उनकी शानदार बलेबाजी के लिये मेन ऑफ़ द मैच दिया गया ।
फाइनल में jsg मैत्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए jsg जावरा रीजन के सामने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 10ओवर में 124 रनों का लक्ष्य रखा जवारा रीजन 57 रन ही बना सकी और मैत्री टीम ने 67 रनो से मैच जीतकर रीजन चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।फाइनल में भाविक जैन ने पहले बैटिंग में 17 बाल में 57 रन और बोलिंग में 3 विकेट लेकर शानदार ऑल राउंड प्रदर्शन किया । प्रियांशु जैन ने लगातार 3 बाल में 3 छक्के लगाए।बोलिंग में कप्तान रवि सोनी,कपिल सुराना,लवी सोनी द्वारा शानदार गेंदबाज़ी कर 2-2 विकेट अपने नाम किए।
इस टूर्नामेंट में मेन ऑफ द सीरीज- भाविक जैन को दिया गया ।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी अध्यक्ष वैभव मेहता सचिव तरुण डांगी सहसचिव चंदन सेलोत पूर्व अध्यक्ष निलेश कोठारी एवं मयंक कोठारी,दीपक सेलोत,निलेश मंडलेच,संजय रामसना,अरुण मूणत,मनोज अग्रवाल,सिद्धार्थ बोराना,सचिन मांडोत, आदि ग्रुप के सभी सदस्यों द्वारा कप्तान रवि सोनी और पूरी मैत्री टीम को बधाई एवम शुभकामनाएं दी गई।






