राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में हिंदुओं ने निकाली कार रैली,महीने भर चलेगा उत्सव*
अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। इसे लेकर पूरे देश में एक उत्साह और उल्लास का माहौल है। ऐसा ही उत्साह और उल्लास अमेरिका में रहने वाले हिंदू समुदाय के लोगों में भी है। यही वजह है कि राम मंदिर के उद्घाटन से पहले अमेरिका में महीने भर तक इसका उत्सव मनाया जाएगा। शनिवार को इस उत्सव की शुरुआत एक विशाल कार रैली से हुई। वॉसिंगटन डीसी के उपनगरीय इलाकों में यह कार रैली निकाली गई। अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र सापा ने बताया कि 500 सालों के हिंदुओं के संघर्ष के बाद भगवान श्री राम के मंदिर का अयोध्या में उद्घाटन होने जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर हम अमेरिका में भी उत्सव मना रहे हैं।






