सीरीज में बराबरी करने पर रहेगी भारत की नजर*
भारत और मेजबान साउथ अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। 3 मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे है। टीम ने दूसरा मुकाबला 5 विकेट से जीता था, जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था।टीम इंडिया सभी फॉर्मेट की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका दौरे पर है। 17 दिसंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत होगी, उसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। ये मैच रात साढ़ें 8 बजे से शुरू होगा। सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली भारतीय टीम इस वक्त तीन मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे है। यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल/रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा,ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार खेलेंगे। खबर लिखे जाने तक।






