विकास में पिछड़ता जा रहा यूपी, निवेश प्रस्ताव का दावा पर नहीं लगा कोई उद्योग:अखिलेश यादव*
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में विकास के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश लगातार पिछड़ता जा रहा है। सरकार के पास न तो प्रदेश की प्रगति का कोई दृष्टिकोण है और न ही इच्छाशक्ति। सात वर्षों से लगातार सत्ता में रहने के बावजूद भाजपा सरकार ने अब तक जनहित में एक भी काम नहीं किया है।अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि प्रदेश के विकास के लिए निवेशक सम्मेलन की नींव सपा सरकार में रखी गई थी। तब लखनऊ के चकगंजरिया में आईटी हब बना। एचसीएल कंपनी के साथ अन्य आईटी कंपनियां भी यहां काम कर रही हैं। अमूल दूध का प्लांट लगा। नौजवानों को तमाम नौकरियां मिलीं, अनेक फिल्म निर्माता प्रदेश में आए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। जो उद्योगपति आना चाहते थे, वे भी नहीं आ रहे हैं।






