सेंसेक्स ने 70,602 और निफ्टी ने 21,210 का बनाया ऑल टाइम हाई*
शेयर बाजार में आज ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 70,602 और निफ्टी ने 21,210 का ऑल टाइम हाई बनाया। हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और सेंसेक्स 929 अंक की तेजी के साथ 70,514 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 256 पॉइंट की तेजी रही। ये 21,182 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में तेजी और 7 में गिरावट देखने को मिली है। आईटी और बैंकिंग शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली है। इंफोसिस 3.93 फीसदी और टेक महिंद्रा 3.67 फीसदी चढ़ा






