काशी आ रहे हैं पीएम मोदी, नमो घाट का करेंगे मुआयना

काशी आ रहे हैं पीएम मोदी, नमो घाट का करेंगे मुआयना*
पीएम नरेंद्र मोदी अपने काशी दौर में लगभग दो दर्जन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसमें 17 परियोजनाएं पूरी हो गई हैं। छह परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। इन सभी की लागत करीब 1000 करोड़ है। इसके अलावा रेलवे की कई योजनाएं भी पूरी हो गई हैं। कुछ का शिलान्यास होना है। जिला प्रशासन इसका चयन कर रहा है।एक अनुमान है कि रेलवे की परियोजनाएं शामिल होने के बाद काशी को करीब 2000 करोड़ की परियोजनाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री 17 दिसंबर को दोपहर में आएंगे। इसके बाद वह छोटी कटिंग में विकसित भारत संकल्प यात्रा चौपाल कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां पर नगर निगम के तीन वार्ड और कैंटोनमेंट क्षेत्र के लाभार्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की तरफ से 14 विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे।

2015 views