पीएम मोदी ने लिखा नया स्लोगन #नया जम्मू कश्मीर,सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया एतिहासिक व आशा की किरण

पीएम मोदी ने लिखा नया स्लोगन #नया जम्मू कश्मीर,सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बताया एतिहासिक व आशा की किरण*
अनुच्छेद 370 हटाने के चार साल बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसले लेते हुए कहा कि अब इस पर चर्चा करना मुनासिब नहीं है। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्यीय बेंच ने अपने फैसले में कहा कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया था वो सही था और यह बरकरार रहेगा। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने फैसले में कहा कि जब जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा बना तभी से जम्मू कश्मीर की संप्रभुता खत्म हो गई थी। ऐसे में राष्ट्रपति के पास जम्मू कश्मीर को लेकर फैसला लेने का पूरा अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर पीएम मोदी, जेपी नड्डा और गुलाम नबी आजाद समेत कई नेताओं ने प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि आर्टिकल 370 को निरस्त करने पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। जो 5 अगस्त, 2019 को भारत की संसद द्वारा लिए गए फैसले का संवैधानिक रूप से बरकरार रखता है। यह जम्मू, कश्मीर और लद्दाख में हमारी बहनों और भाइयों के लिए आशा, प्रगति और एकता की एक शानदार घोषणा है।

2278 views