देश के कोने-कोने तक पहुंचाऊंगा बसपा की विचारधारा, युवाओं से की अपील:आकाश आनंद*
बसपा के उत्तराधिकारी घोषित किए गए आकाश आनंद ने देश के युवाओं से कमर कसने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बसपा की विचारधारा देश के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे। बहुजन समाज पार्टी एक मिशन है और इस मिशन को हमें देश के कोने-कोने तक पहुंचाना है। मैं सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। इस सफर में आप सभी युवा साथियों का साथ बेहद जरूरी है। सामाजिक न्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने के साथ ही युवाओं कमर कस लेने की अपील की है।






