कलेक्टर ने बच्चों को पोलियो की दवा पीलाकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने आज जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दो बूंद खुराक पीला कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।कलेक्टर श्री सिंह ने जयप्रकाश समर्पण,जयप्रकाश चिकित्सालय एवं आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 729 में बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलायी।इस दौरान सीएमएचओ डॉ प्रभाकर तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






