बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा ऐलान, भतीजे आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा ऐलान, भतीजे आकाश आनंद को बनाया उत्तराधिकारी*
बहुजन समाज पार्टी की बैठक में बसपा प्रमुख मायावती ने बड़ा ऐलान करते हुए भतीजे और पार्टी के नेशनल कोआर्डिनेटर आकाश आनंद को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर पूरे देश की जिम्मेदारी आकाश आनंद को सौंप दी गई हैं। आकाश बसपा को अन्‍य प्रदेशों में लोकसभा चुनाव के ल‍िए मजबूत करेंगे। हाल ही में हुए राजस्‍थान, मध्‍यप्रदेश व छत्‍तीसगढ़ में हुए व‍िधानसभा चुनाव में आकाश आनंद बेहद सक्र‍िय भूम‍िका में थे। बसपा प्रमुख मायावती ने 2017 में यूपी विधानसभा चुनाव हारने के बाद सहारनपुर की रैली में उनको जनता के सामने किया था।

1742 views