कांग्रेस सांसद के घर हुए 200 करोड़ रुपए की बरामदी पर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी बोले पाई-पाई लौटानी पड़ेगी,ये मोदी की गारंटी*
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देख रही है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से बरामद हो रहे नोट इसका प्रमाण है। विपक्ष का घमंडिया गठबंधन लूट की गारंटी है। जनता की पाई पाई लौटने की गारंटी मोदी सरकार है। मीडिया से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि जनता के सामने कांग्रेस के भ्रष्टाचारऔर उसके नेताओं द्वारा एकत्र किए गए कालेधन का एक और मामला सामने आया है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 200 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद यह साफ हो चुका है। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के साथी दलों का उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार है।






