बिजनेस इंटेलिजेंस सर्वे में पीएम मोदी विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता,बाइडन आठवें, इटली पीएम जॉर्जिया छठे पायदन पर*
बिजनेस इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसल्ट सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता करार दिया गया है। सर्वे में 76 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी के नेतृत्व को मंजूरी दी है। दूसरे पायदान पर मैक्सिको के राष्ट्रपति ओब्राडोर हैं, उन्हें 66 फीसदी अप्रूवल रेटिंग मिली है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइंडन 37 फीसदी अप्रूवल रेटिंग के साथ 8वें पायदान पर हैं। इसी सर्वे में इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी 41फीसदी रेटिंग के साथ छठे पायदान पर हैं। स्विट्जरलैंड, ब्राजील ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने भी शीर्ष पांच में स्थान हासिल किया है। मॉर्निंग कंसल्ट ने ही इसी साल सितंबर में पीएम मोदी को विश्व स्तर पर सबसे अधिक विश्वसनीय नेता बताया था। कंपनी निर्वाचित नेताओं की साप्ताहिक अनुमोदन रेटिंग पेश करती है। पीएम मोदी इस सर्वे में लगातार शीर्ष पर रहे हैं।






