अयोध्या एयरपोर्ट की मॉनिटर कर रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया,पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

अयोध्या एयरपोर्ट की मॉनिटर कर रहे हैं ज्योतिरादित्य सिंधिया,पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन*
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या एयरपोर्ट दिसंबर 2023 के अंत तक तैयार हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन में हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि मैं व्यक्तिगत रूप से प्रतिदिन इसकी निगरानी कर रहा हूं। इसके तैयार होते ही पीएम मोदी इसका उद्घाटन करेंगे। फ्लाइट भी उसी दिन चलेगी। सिंधिया नेकहा कि मैंने केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अयोध्या हवाई अड्डे के निर्माण का निरीक्षण किया। पीएम मोदी ने गुरुवार को यूपी के सीएम योगी के साथ बैठक में हवाई अड्डे की प्रगति की समीक्षा की और राम मंदिर के उद्घाटन के बाद आगंतुकों की वृद्धि को समायोजित करने के लिए अयोध्या में अतिरिक्त आकर्षण बनाने का सुझाव दिया। 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ राम मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा।

1541 views