खैर व जट्टारी जाम को खत्म करने के लिए 32 किमी. लंबा अलीगढ़-पलवल हाईवे फोरलेन 2600 करोड़ की लागत से होगा तैयार

खैर व जट्टारी जाम को खत्म करने के लिए 32 किमी. लंबा अलीगढ़-पलवल हाईवे फोरलेन 2600 करोड़ की लागत से होगा तैयार*
अलीगढ़-पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैर और जट्टारी में जाम में फंसने वाले राहगीरों के लिए राहत की खबर है। इन दोनों कस्बों से बाहर 32 किलोमीटर लंबा फोरलेन ग्रीनफील्ड बाईपास बनाया जाएगा। यह बाईपास वाहन चालकों को हरियाली का एहसास कराएगा। यह अर्राना से शुरू होकर 43 गांवों की सीमा से होकर निकलेगा और हामिदपुर के पास हाईवे में मिलेगा। जेवर एयरपोर्ट वाले रास्ते को भी जोड़ेगा। आसपास के गांवों के लिए चार अंडरपास बनाए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण व बाईपास निर्माण पर 2600 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। भूमि चिह्नीकरण का काम शुरू हो गया है। पलवल-टप्पल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग 69 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया गया था। लेकिन, खैर और जट्टारी कस्बा में मार्ग के संकरा होने से रोजाना जाम लगता है। टैंकर, ट्रोला, बसें और अन्य भारी वाहनों के साथ कार और दोपहिया वाहन यहीं से निकलते हैं। हरियाणा व नोएडा की ओर वाहन इधर से ही आते-जाते हैं। राजमार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने किया था, लेकिन बाइपास नहीं बनाया था।

2211 views