तीन राज्यों में सीएम का ऐलान कल? भाजपा ने बना दिए पर्यवेक्षक,राजनाथ सिंह,विनोद तावड़े,सरोज पांडे को सौंपी जिम्मेदारी

तीन राज्यों में सीएम का ऐलान कल? भाजपा ने बना दिए पर्यवेक्षक,राजनाथ सिंह,विनोद तावड़े,सरोज पांडे को सौंपी जिम्मेदारी*
भाजपा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्रियों को चुनने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। भाजपा ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं, जो आज शाम तक संबंधित राज्यों में पहुंच जाएंगे। राजस्थान के लिए भाजपा ने राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक बनाया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के. लक्ष्मण और आशा लखेड़ को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा रहा है। छत्तीसगढ़ में अर्जुन मुंडा और सर्वानंद सोनोवाल को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है। इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में शनिवार को विधायक दल की मीटिंग होगी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री का ऐलान हो सकता है। इस मीटिंग में पर्यवेक्षक विधायकों से फीड लेंगेकि आखिर उनकी क्या राय है। इस मीटिंग के बाद केंद्रीय नेतृत्व से सलाह ली जाती है। फिर किसी भी वक्त सीएम फेस का ऐलान हो सकता है। भाजपा बीते कई सालों से यूपी, असम, कर्नाटक समेत कई राज्यों के चुनाव में भाजपा ने बिना सीएम फेस घोषित किए ही चुनाव लड़े हैं। फिर नतीजा आने के बाद विधायक दल की मीटिंग के बाद फैसला लिया जाता रहा है।

1407 views