तीन राज्यों में कमल खिलने पर सीएम योगी ने दी जीत की बधाई

तीन राज्यों में कमल खिलने पर सीएम योगी ने दी जीत की बधाई*
तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जीत की बधाई दी है। सीएम योगी ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मिली जीत बताया। सीएम योगी ने एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी हैट्रिक लगना ‘मोदी की गारंटी’ पर ‘जनता के विश्वास की गारंटी’ है। सीएम ने इस जीत पर भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं व सम्मानित मतदाताओं को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।

1876 views