सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं, भाजपा का नया नारा, बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी*

*सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं, भाजपा का नया नारा, बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज ईमानदारी और मानवता की जीत हुई है। उन्होंने कहा, यह हमारा सौभाग्य है कि हमें अपने परिवारजनों से इतना प्यार मिला है। मैं व्यक्तिगत रूप से महसूस करता हूं कि मेरी जिम्मेदारी बहुत अधिक बढ़ जाती है। मेरी माताओं-बहनों-बेटियों, युवा साथियों, किसानों ने जो निर्णय दिया है, उनके सामने मैं नतमस्तक हूं। इस देश को जातियों में बांटने की बहुत कोशिश हुई। लेकिन मैं लगातार कहता था कि मेरे लिए देश में चार जातियां ही सबसे बड़ी जातियां हैं। जब मैं चार जातियों की बात करता हूं हमारी नारी शक्ति, हमारी युवा शक्ति, हमारे किसान और हमारे गरीब परिवार। इन चार जातियों को सशक्त करने से ही देश सशक्त होने वाला है। आज बड़ी संख्या में हमारे ओबीसी साथी इसी वर्ग से आते हैं। आज बड़ी संख्या से हमारे साथी इसी वर्ग में आते हैं। इन चुनावों में इन चारों जातियों ने भाजपा की योजनाओं और भाजपा के रोडमैप को लेकर बहुत उत्साह दिखाया है।

1742 views