भारत में होगा यूएन क्लाइमेट समिट 2028 का आयोजन, पीएम नरेंद्र मोदी ने रखा प्रस्ताव*

भारत में होगा यूएन क्लाइमेट समिट 2028 का आयोजन, पीएम नरेंद्र मोदी ने रखा प्रस्ताव*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2038 में भारत में यूएन क्लाइमेट समिट के आयोजन का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने दुबई में आयोजित कॉप 28 समिट के दौरान यह बात रखी। उन्होंने इस दौरान पर्यावरण की सुरक्षा के लिए भारत की ओर सेउठाए गए कदमों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत हमेशा आर्थिक और पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बनाने वाला देश रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने दुबई में कॉप 28 समिट में कहा,भारत ने दुनिया के सामने आर्थिकी और पारिस्थितिकी का शानदार संतुलन पेश किया है। भारत की आबादी दुनिया की 17 फीसदी के बराबर है। फिर भी हमारा कार्बन उत्सर्जन में 4 फीसदी का ही योगदान है। भारत दुनिया की उन चुनिंदा अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, जो कार्बन उत्सर्जन कम रखे हुए हैं। इसके अलावा हम पर्यावरण की रक्षा के उपायों पर भी अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने क्लाइमेट जस्टिस, क्लाइमेट फाइनेंस और ग्रीन क्रेडिट पर हमेशा समर्थन किया है, जिन्हें मैंने उठाया था। उन्होंने कहा कि हमारे इन प्रयासों से साफ है। दुनिया के कल्याण के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा।

1675 views