*गूगल ऐप में बदलेगी सर्च बार की जगह*
गूगल अपने एंड्रॉइड उपभोक्ता के लिए गूगल सर्च ऐप में एक नया बदलाव करने जा रहा है। दरअसल गूगल में सर्च बार को लेकर एक नया बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी सर्च बार को जगह पर सेट करने में जुटी है। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो गूगल ऐप के आने वाले अपडेट में उपभोक्ता को सर्च बार की जगह बदली हुई नजर आ सकती है। जहां अभी तक गूगल ऐप में सर्च बार ऊपर नजर आता है। यह अब नीचे की और नजर आएगा।






