व्हाट्सऐप डेस्कटॉप में फोटो व वीडियो के लिए मिलेगा व्यू वन्स फीचर

व्हाट्सऐप डेस्कटॉप में फोटो व वीडियो के लिए मिलेगा व्यू वन्स फीचर*
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप डेस्कटॉप के लिए नया अपडेट लाने वाला है। इसमें फोटो और वीडियो के लिए व्यू वन्स फीचर फिर से मिलेगा। यह फीचर एक साल पहले हटा दिया गया था। वेबबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए व्हाट्सएप वेब और डेस्कटॉप से इस फीचर को हटा दिया था। रिपोर्ट के मुताबिक, विंडोज के लिए व्हाट्सऐप पर ड्राइंग एडिटर में कैप्शन बार के भीतर व्यू वन्स मैसेज उपलब्ध होने पर इमेज को सेट करने का बटन उपलब्ध है। यह फीचर विडोज, मैक ओएस और लिंक्ड डिवाइस पर मिलेगा।

2144 views