गूगल मैप का एआई लेंस प्रदान करेगा रास्ते का प्रीव्यू

गूगल मैप का एआई लेंस प्रदान करेगा रास्ते का प्रीव्यू*
गूगल मैप में एआई लेंस की सुविधा शुरू की गई है। इसके जरिये यूजर को रियल टाइम में अपने परिवेश को समझने में मदद मिलेगी। इसके अलावा नया इमर्सिव व्यू फीच यूजर को ड्राइविंग, पैदल चलने या साइकिल चलाने के दौरान स्टेप टू स्टेप रास्ते का प्रीव्यू प्रदान करेगा। इसके साथ ही यूजर को रास्ता समझने में और आसानी होगी। वहीं, विजुअल ओवरहाल फीचर के जरिये वह पॉलिसी उल्लंघन करने वाले कंटेंट को सबमिट होने से रोक सकेगा। कंपनी के मुताबिक यह फीचर एंड्रॉइड और आईओएस दोनों यूजरों के लिए जारी किए गए हैं।

2412 views