मुख्यमंत्री योगी का अखिलेश यादव पर तंज, बोले मैं चाहता हूं ये हमेशा विपक्ष में ही बैठें*
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज चौथा और आखिरी दिन है। सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव नें यूपी सरकार पर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि जब पिछले बजट का लगभग 65 फीसदी पैसा खर्च नहीं हुआ है तो अुपूरक बजट क्यों चाहिए? अनुपूरक बजट पर अखिलेश ने कहा कि जब सरकार खर्च नहीं कर पा रही है तो ये अनुपूरक बचट क्यों? सबसे महत्वपूर्ण विभागों में पैसा पड़ा हुआ है। कई विभागों में पैसा ही खर्च नहीं हुआ है। नया बजट भी आएगा। ये सरकार विजनलेस है, इनका बजट दिशाहीन रहा है। भाजपा ने कहा था कि वन ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बना देंगे। इसके लिए 34 प्रतिशत की ग्रोथ रेट चाहिए। अगर आप 65 प्रतिशत खर्च नहीं करेंगे और अनुपूरक बजट ले लेंगे। कुछ महीने हैं आपके पास तो आप कैसे अचीव करेंगे। सदन में बोलते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि साल 2017 से पहले प्रदेश में अपराधियों, भूमाफियाओं के हौसले बुलंद थे। उन सभी प्रशासन का समर्थन था। हर दूसरे तीसरे दिन दंगे होते थे। 2017 के बाद प्रदेश का माहौल बदल गया है। हमारी जीरो टोलरेंस की नीति है। इसका परिणाम हम सभी के सामने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पिछले छह-सात वर्ष में विधानसभा में चर्चा-परिचर्चा का विषय बना है। पिछले साल से इसमें एक ओर सकारात्मक परिचर्चा की पहल हुई है। विरोधी पक्ष के लोग खुद तैयारी करके आना चाहते हैं। ईश्वर इनकी सदैव प्रगति करे और ये हमेशा विपक्ष में बैठे रहे हैं।






