टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, इंदौर सीए शाखा एवं आयकर विभाग द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
मंगलवार को इंदौर के कर सलाहकार एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने आयकर विभाग के साथ दीपावली मिलन समारोह मनायाl
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन, इंदौर सीए शाखा एवं आयकर विभाग द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन आयकर भवन प्रांगण में किया गया जिसमे मुख्य अतिथि इनकम टैक्स ट्रिब्यूनल के अकाउंटेंट मेंबर सीए बी एम् बियानी थे एवं विशेष अतिथि मुख्य आयकर आयुक्त श्री अशोक कुमार त्रिपाठी थे l
मुख्य आयकर आयुक्त श्री अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारत देश विविधताओं वाला देश हैl पुरे देश में दीपावली अलग अलग कारणों से मनाई जाती है लेकिन मनाने का तरीका एक ही होता है l ऐसे त्यौहार अखंड भारत की भावना को बलवती करते हैं l उन्होंने कहा कि आयकर दाता देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं l उन्होंने कहा कि आयकर विभाग अब पूर्णतः पारदर्शिता और जवाबदेहिता के साथ कर प्रशासन के कार्य के द्वारा देश की सेवा कर रहा है l उन्होंने कहा कि कर प्रशासन के कार्यों में सीए की भूमिका की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सीए एवं कर सलाहकार करदाता एवं आयकर विभाग के बीच की महत्वपूर्ण धुरी होती है तथा सीए कर प्रशासन में एक सेतु की भूमिका अदा करते हैंl
विशेष अतिथि आयकर अपीलेट ट्रिब्यूनल के लेखा सदस्य सीए बी एम बियानी ने कहा कि इंदौर की जनता ने सफाई तथा खानपान में पुरे देश में विशिष्ठ स्थान बनाया है वैसे ही इंदौर की जनता कराधान के मामलों में अनुशासित है l उन्होंने कहा कि इंदौर में हर उत्सव जिस आत्मीयता और जोरशोर से मनाया जाता है वैसा उदाहरण पुरे भारतवर्ष में देखने को नहीं मिलता है l
प्रिंसिपल कमिश्नर श्री एस बी प्रसाद ने कहा कि दिवाली मिलन जैसे कार्यक्रम से बार और बैंच (विभाग और सीए) के बीच की दुरी समाप्त होती है तथा दोनों अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर पाते हैं l
टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सीए शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने स्वागतीय उद्बोधन देते हुए कहा कि समय के साथ साथ त्यौहार मनाने के तरीकों में भी परिवर्तन आ रहा है l बढ़ते प्रदुषण के चलते हमें पर्यावरण हितेषी पटाखे जलाने चाहियें l
इंदौर सीए शाखा के चेयरमेन सीए मौसम राठी ने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की और जाने की प्रेरणा देती है l
कार्यक्रम का सञ्चालन टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन के मानद सचिव सीए अभय शर्मा ने किया एवं कहा कि भारतीय पद्धति के अनुसार प्रत्येक आराधना, उपासना व अर्चना में आधिभौतिक, आध्यात्मिक और आधिदैविक इन तीनों रूपों का समन्वित व्यवहार होता है। इस मान्यतानुसार इस उत्सव में भी सोने, चांदी, सिक्के आदि के रूप में आधिभौतिक लक्ष्मी का आधिदैविक लक्ष्मी से संबंध स्वीकार करके पूजन किया जाता हैं। घरों को दीपमाला आदि से अलंकृत करना इत्यादि कार्य लक्ष्मी के आध्यात्मिक स्वरूप की शोभा को आविर्भूत करने के लिए किए जाते हैं। इस तरह इस उत्सव में उपरोक्त तीनों प्रकार से लक्ष्मी की उपासना हो जाती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने साथ साथ समाज के शोषित, पीड़ित वंचित वर्ग जो कि हमारे अपने ही हैं, वे भी त्यौहार अच्छे से मना पाएं इसकी भी चिंता करनी चाहिए l
धन्यवाद् अभिभाषण इंदौर सीए शाखा के सचिव सीए स्वर्णिम गुप्ता ने दिया l
इस अवसर पर टीपीए की नई मेंबर्स डायरेक्टरी का भी अनावरण किया गया।
इस अवसर पर सीए जे पी सराफ, सीए कीर्ति जोशी, सीए सोम सिंघल, सीए अतिशय खासगीवाला, सीए अमितेश जैन, सीए सुनील पी जैन, सीए मनोज पी गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद थे l
1541 views





