मथुरा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मीराबाई पर डाक टिकट व 525 रुपए का सिक्का करेंगे जारी

मथुरा पहुंचेंगे प्रधानमंत्री मोदी, मीराबाई पर डाक टिकट व 525 रुपए का सिक्का करेंगे जारी*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीकृष्ण जन्मस्थान में शाम चार बजे पूजन-दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां से 4.30 बजे ब्रज रज कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वहां 40 मिनट जनता को संबोधित करेंगे। मीराबाई पर डाक टिकट और 525 रुपये का सिक्का जारी करेंगे। शाम 7.45 बजे वापसी प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पहले सांसद हेमा मालिनी मथुरा पहुंचेंगी। सांसद ब्रज रज उत्सव कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई है। सुरक्षा कर्मियों ने उनकी गाड़ी को भी चेक करने के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी। प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए मथुरा नगरी छावनी में तब्दील है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। चौराहों पर बैरिकेटिंग की गई है। जांच करने के उपरांत ही लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है।

1474 views