सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 66,023 पर बंद,निफ्टी में भी रही 28 अंक की बढ़त*

सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 66,023 पर बंद,निफ्टी में भी रही 28 अंक की बढ़त*
शेयर बाजार में बुधवार को बढ़त देखने को मिली है। सेंसेक्स 92 अंक चढ़कर 66,023 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 28 अंक की बढ़त रही। ये 19,811 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी और 11 में गिरावट देखने को मिली है। कारोबार में मिडकैप चढ़कर और स्मॉलकैप इंडेक्स गिरकर बंद हुए। जबकि आईटी पावर, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही। वहीं रियल्टी, बैंक, मेटल शेयरों में बिकवाली रही। वहीं आज डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 83.32 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

1407 views