ईडी की हेराल्ड घोटाले पर की गई कार्रवाई अभी झांकी, पिक्चर अभी बाकी:केशव प्रसाद मौर्य

ईडी की हेराल्ड घोटाले पर की गई कार्रवाई अभी झांकी, पिक्चर अभी बाकी:केशव प्रसाद मौर्य*
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से जुड़े हेराल्ड घोटाले में की गई ईडी की कार्रवाई अभी झांकी है, पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब दिल्ली से चला एक रुपया आम आदमी तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे ही बचता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर हर जरूरतमंद के खाते में सीधे रुपये भेजने का काम किया है। राम मंदिर और धारा 370 हटाने का भी जिक्र कर लोगों के सामने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के दस लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंपी। उनके साथ वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद रहे।

1474 views