ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20मैच खेलने के लिए रिंकू सिंह का हुआ चयन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20मैच खेलने के लिए रिंकू सिंह का हुआ चयन*
अलीगढ़। शहर की शान क्रिकेटर रिंकू सिंह का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हो गया है। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 मैच सीरीज में खेलेंगे। रिंकू के चयन की खबर पर उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। हाल ही में चीन में हुए एशियाई खेलों में रिंकू सिंह भारतीय टीम के सदस्य थे। अगस्त में आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में रिंकू टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

2278 views