राजस्थान में कांग्रेस ने जल-जंगल, जमीन सब बेचा,मंत्री और विधायक बेलगाम, जनता त्रस्त:पीएम*
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में मंत्री, विधायक सब बेलगाम हैं और जनता त्रस्त है। कांग्रेस ने राजस्थान की जनता को लुटेरों, दंगाइयों, अत्याचारियों और अपराधियों के हवाले कर दिया है। आज कांग्रेस के समर्थन से राजस्थान में समाज विरोधी ताकतों के हौसले बुलंद हैं। झालावाड़ में दलित युवकों के साथ क्या हुआ, वो पूरे देश ने देखा हैं। प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि मोदी ने कहा कि राजस्थान की लाल डायरी की जमकर चर्चा हो रही है। जैसे-जैसे इस लाल डायरी के पन्ने पलट रहे हैं, जादूगर का चेहरा उतरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह लाल डायरी बताती है कि पिछले पांच साल में कांग्रेस सरकार ने आपका जल, जंगल और जमीन को कैसे बेचा है। कांग्रेस सरकार जान-माल और सम्मान की सुरक्षा तक नहीं कर सकती। उस सरकार को एक भी पल रहने का हक नहीं है। दीपावली पर हमारी माताएं-बहनें घर के कोने-कोने में सफाई करती हैं। वैसे ही हम सबको मिलकर राजस्थान से कांग्रेस की सफाई करनी ही। किसी भी कोने में कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए






