भारत टीम की जीत के लिए मनकामेश्वर मंदिर में किया पूजा हवन

भारत टीम की जीत के लिए मनकामेश्वर मंदिर में किया पूजा हवन*
क्रिकेट विश्वकप का रोमांच आज चरम पर है। इसके लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर इसके लाइव प्रसारण के इंतजाम किए गए हैं। पांच अक्तूबर से शुरू हुआ क्रिकेट विश्वकप का खुमार अब हर किसी के सिर चढ़कर बोल रहा है। स्पोर्ट्स हॉस्टल और क्रिकेट ग्राउंड ही नहीं स्कूल-कॉलेज भी क्रिकेट के रंग में सराबोर हो चुके हैं। भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला फाइनल मुकाबला भले ही सैकड़ों किलोमीटर दूर अहमदाबाद में खेला जाएगा, पर लखनऊ में कई मैदान और हॉल में इसका लाइव प्रसारण नजर आएगा। भारत की विश्वकप में जीत को लेकर हवन-पूजन भी जारी है। लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में महंत देव्यागिरी ने हवन किया और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएं की।

2479 views