महुआखेड़ा स्टेडियम में 100 फुट की स्क्रीन पर देखा जाएगा फाइनल मुकाबला*
क्रिकेट के महाकुंभ विश्वकप में फाइनल का महामुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। खेल प्रेमी अपने-अपने मजहब के हिसाब से दुआ-प्रार्थना और हवन-यज्ञ कर रहे हैं। खेल प्रेमियों ने अपने मित्रों के साथ बैठकर मैच देखने के लिए बड़ी-बड़ी स्क्रीन का इंतजाम किया है। होटल-रेस्टोरेंट में भी इस महामुकाबले को देखने के लिए व्यवस्था की गई है। महुआ खेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले फाइनल को 100 फुट लंबे-चौड़े टीवी पर दिखाने की व्यवस्था की गई है। आयोजक अर्जुन सिंह फकीरा ने बताया कि मैदान पर इस ऐतिहासिक मैच को ऐतिहासिक अंदाज से देखने की व्यवस्था की गई है।






