विश्वकप का फाइनल मुकबला देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ी राजनीति व बॉलीवुड हस्तियां

विश्वकप का फाइनल मुकबला देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ी राजनीति व बॉलीवुड हस्तियां*
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें विश्व कप 2023 के फाइनल में आमने सामने है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजनीति से लेकर बॉलीवुड की हस्तियों सहित करीब एक लाख 30 हजार दर्शक मौजूद हैं। उनके सामने दोनों टीमों के 22 खिलाड़ियों की परीक्षा है। सवा लाख से ज्यादा दर्शक भारतीय टीम का समर्थन कर रहे हैं और यही कंगारुओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। मैच में होने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों के अलावा फैंस की नजर प्लेइंग-11 पर भी है।ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

2010 views