महंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की देरी से यात्री हुए परेशान*
महंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों की देरी से यात्री परेशान हैं। ट्रैफिक ज्यादा होने से ये ट्रेनें कई-कई घंटे की देरी का शिकार हो रही हैं। छठ पूजा के चलते ट्रेनों की आवाजाही बढ़ाई गई है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। नियमित ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां लगाई जा रही हैं। पर, ट्रेनों की लेटलतीफी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। गाड़ी संख्या 05063 छपरा स्पेशल से शनिवार को लखनऊ से मुंबई जा रहे अनुराग द्विवेदी ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी ट्रेन ऐशबाग स्टेशन पर ढाई घंटे तक खड़ी रही। इस पर डीआरएम आदित्य कुमार ने जवाब दिया कि रूट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण यह ट्रेन लेट हो रही है। ट्रेन नंबर 01678 नई दिल्ली-गया फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन नौ घंटे की देरी से चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची






