सोशल मीडिया एक्स पर सीएम योगी बने सबसे चर्चित राजनेता

सोशल मीडिया एक्स पर सीएम योगी बने सबसे चर्चित राजनेता*
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्वाधिक चर्चित राजनेताओं में शुमार हैं। हैशटैग ट्रैकिंग टूल ट्वीट बाइंडर ने रविवार को इसकी पुष्टि की है। ट्वीट बाइंडर की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार अक्तूबर 2023 में पीएम नरेंद्र मोदी के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जिस राजनेता के अकाउंट की सर्वाधिक चर्चा हुई है वो कोई और नहीं बल्कि सीएम योगी हैं। ट्वीट बाइंडर की इस रैंकिंग को भारत में एक्स यूजर्स द्वारा एक अक्टूबर से 31 अक्तूबर तक पोस्ट की संख्या के आधार पर तैयार की है। ट्वीट बोइंडर एक हैशटैग एनालिटिक्स और फॉलोअर ट्रैकिंग टूल है। यह ट्विटर हैशटैग एनालिटिक्स और टिवटर मॉनिटरिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

1608 views