कांग्रेस में शामिल हुए रवि प्रकाश वर्मा,कहा नेताजी के बाद सपा में जनता की आवाज उठाने वालों की जगह नहीं*
समाजवादी पार्टी के महासचिव व पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ ही उनकी बेटी डॉ. पूर्वी वर्मा भी कांग्रेसी हो गईं।रवि वर्मा ने कहा कि अब सपा समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई है। वहां पूंजीवादी व्यवस्था हावी है। उन्होंने कहा कि हम सबने कठिन परिश्रम करके साइकिल के निशान को प्रदेश के कोने-कोने में पहुंचाया है पर अब सपा में काम करना मुश्किल हो रहा है। नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा में मेहनती और जनता की आवाज उठाने वालों के लिए जगह नहीं है इसलिए अब सपा से इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में शामिल हुए हैं।






