*बाहुबली विधायक विजय मिश्र को 15 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना।*
वाराणसी की गायिका से दुष्कर्म मामले में बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्र को 15 साल की सजा और 1.10 लाख जुर्माना लगाया है। फैसला सुनाते वक्त भदोही की एमपी-एमएलए कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि लोक प्रतिनिधि ने दुष्कर्म का अपराध किया। यह आम जनता के साथ विश्वासघात है। इससे भरोसा टूटेगा। ज्ञानपुर सीट से चार बार विधायक रहे विजय मिश्रा । साल 2020 में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के खिलाफ एक महिला गायिका ने रेप का केस दर्ज कराया था, आगरा जेल में बंद विजय मिश्रा के खिलाफ 83 केस दर्ज हैं. इनमें अभी तक केवल तीन मामलों में ही सजा हुई है, जबकि उनके खिलाफ दर्ज 14 केस विचाराधीन हैं.






