दीपावली के बाद बांके बिहारी मंदिर के सुबह 8.45 बजे खुलेंगे पट*
वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में दर्शनों के लिए समय में 15 से बदलाव किया जाएगा। बांके बिहारी मंदिर के दर्शनों के समय में दीपावली की दौज तिथि 15 नवंबर से बदल जाएगा। शीतकालीन समय के अनुसार बांकेबिहारी के पट सुबह 8.45 बजे खुलेंगे और दोपहर एक बजे बंद होंगे। 8.55 मिनट पर श्रृंगार आरती आरती और दोपहर 12.55 बजे राजभोग आरती की जाएगी।






