दिल्ली में स्कूल बंद, खेल प्रतियोगिताओं पर रोक…निर्माण और तोड़फोड़ पर पांबदी, प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने कसी कमर

दिल्ली में स्कूल बंद, खेल प्रतियोगिताओं पर रोक…निर्माण और तोड़फोड़ पर पांबदी, प्रदूषण को रोकने के लिए सरकार ने कसी कमर*
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण ने लोगों के सामने सांसों का संकट खड़ा कर दिया है। राजधानी समेत एनसीआर में हवा की गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंचने के बाद सरकार की ओर से कई सारी पाबंदियां लगाई गईं हैं। सरकार ने प्रदूषण रोकने के लिए नगर सरकार एवं अन्य एजेंसियों को सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि प्रदूषण रोकने के लिए विभिन्न कदम उठाए गए हैं। इनमें एंटी-स्माग गन तैनात करना और रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान फिर शुरू करने जैसे कदम शामिल हैं। राष्ट्रीय राजधानी में निर्माण या तोड़फोड़ गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध के साथ चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण को लागू किया गया है।निर्माण एवं विध्वंस कार्यों पर रोक लगा दी गई है। साथ ही बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के संचालन पर प्रतिबंध लगाया गया है। 5वीं कक्षा तक के स्कूलों में फिजिकल कक्षाएं 4 नवंबर तक बंद रहेंगी। निर्माण कार्यों पर रोक की निगरानी के लिए डीपीसीसी और राजस्व विभाग की टीमें लगातार निरीक्षण करेंगी।

2814 views