वानखेड़े स्टेडियम से क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का किया अनावरण

वानखेड़े स्टेडियम से क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का किया अनावरण*
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को भव्य समारोह में वानखेड़े स्टेडियम में दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में तेंदुलकर पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ पहुंचे थे। इस अवसर पर तेंदुलकर ने कहा कि यह वास्तव में मेरे लिए एक विशेष पल है। यह फरवरी के आसपास की बात है जब मुझे मुंबई क्रिकेट संघ की ओर से बताया गया कि वह स्टेडियम के अंदर मेरी प्रतिमा लगाना चाहते हैं। ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत खुशी हुई। जब मैं इस मैदान पर आता हूं तो जेहन में कई यादें तैरने लग जाती हैं।उन्होंने कहा कि मैं पहली बार 1983 में वानखेड़े में आया तब 10 साल का था। विश्व कप के बाद वेस्टइंडीज टीम भारत आई थी।

1407 views