आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में डाक द्वारा जमा कर सकते हैं दो हजार रुपए का नोट*

आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में डाक द्वारा जमा कर सकते हैं दो हजार रुपए का नोट*
नई दिल्ली। दो हजार रुपये के नोट बैंक खातों में जमा कराने के लिए डाक सेवा के जरिये आरबीआई के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेज सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए एक आसान विकल्प है, जो क्षेत्रीय कार्यालयों से दूर रहते हैं। आरबीआई के क्षेत्रीय निदेशक रोहित पी ने कहा, हम ग्राहकों को सहज व सुरक्षित तरीके से उनके खाते में सीधे राशि जमा कराने के लिए बीमाकृत डाक के जरिये 2,000 रुपये के नोट भेजने को प्रोत्साहित करते हैं। यह उन्हें शाखाओं तक यात्रा करने और कतार में खड़े होने की परेशानियों से बचाएगा। उन्होंने कहा कि टीएलआर (ट्रिपल लॉक रिसेप्टेकल) व बीमित पोस्ट दोनों विकल्प अत्यधिक सुरक्षित हैं।

2412 views