कानपुर मेंअस्पताल की लापरवाही पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा सरकार को घेरा*
उत्तर प्रदेश के कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन कराने वाले 14 बच्चों में हेपेटाइटिस और एचआईवी की पुष्टि हुई है। आरोप लग रहे हैं कि खून चढ़ाने से पहले उसका परीक्षण नहीं किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था को डबल बीमार कर दिया है। यूपी के कानपुर में एक सरकारी अस्पताल में थैलीसीमिया के 14 बच्चों को संक्रमित खून चढ़ा दिया गया, जिससे इन बच्चों को एचआईवी एड्स और हेपेटाइटिस बी,सी जैसी चिंताजनक बीमारियां हो गई हैं। ये गंभीर लापरवाही शर्मनाक है। मासूम बच्चों को भाजपा सरकार के इस अक्षम्य अपराध की सजा भुगतनी पड़ रही है। मोदी जी कल हमें 10 संकल्प लेने की बड़ी-बड़ी बातें सिखा रहे थे, क्या उन्होंने कभी अपनी भाजपा सरकारों की रत्ती भर भी जवाबदेही तय की है। कांग्रेस नेता ने दशहरा उत्सव के बीच 10 प्रतिज्ञाएं करनेके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। उन्होंने पूछा कल मोदी हमें 10 संकल्प लेने की बड़ी-बड़ी बातें सिखा रहे थे। क्या उन्होंने कभी अपनी भाजपा सरकारों के लिए रत्ती भर भी जवाबदेही तय की है।






