भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का हुआ शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी के संभागीय मीडिया सेंटर का हुआ शुभारंभ

मान. सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने किया मीडिया सेंटर का शुभारंभ

सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं एवं संगठन द्वारा जनता के लिए किए परिश्रम को जनता तक पहुंचाने का कार्य मीडिया बखूबी ढंग से करता हैं -श्री विष्णु दत्त शर्मा

इंदौर।23 अक्टूबर 2023। मान. सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने अभय प्रशाल स्थित भारतीय जनता पार्टी इंदौर संभाग के मीडिया सेंटर का सीता काट कर एवं पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया । उसके पश्चात मीडिया सेंटर पर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में दी प्रज्वलित किया।

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने बधाई देते हुए कहा की आप सभी मीडिया के मित्रो हेतु तकनीकों से युक्त सेंटर को , प्रारंभ किया गया है, सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी कल्याणकारी योजनाओं को एवं संगठन द्वारा जनता के लिए किए परिश्रम को जनता तक पहुंचाने का कार्य मीडिया बखूबी ढंग से करता हैं, भारतीय जनता पार्टी विकास और गरीब कल्याण को लेकर चुनाव में उतरी हैं मध्य प्रदेश में ही नही अन्य सभी राज्यों में भी अनुभवी और युवा प्रत्याशियों के साथ हमारी पार्टी इतने के लिए तैयार है , साथ ही श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार किए गए गरीब विकास और कल्याण के कार्य ही चुनाव का आधार है 2003 का मध्य प्रदेश और आज का मध्य प्रदेश जनता के सामने है, हमारी सरकार से हर गरीब खुश हैं , 1 करोड़ छत्तीस लाख लोग गरीब रेखा के उपर आए हैं डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य किया है श्री शर्मा ने आगे कहा कि हम चुनाव ऐतिहासिक प्रचंड बहुमत के साथ जीतेंगे , यह निश्चित है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव एवं विधानसभा 1 से प्रत्याशी श्री कैलाश विजयवर्गीय,प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल,सांसद श्री शंकर लालवानी,नगर अध्यक्ष श्री गौरव रणदिवे,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री दीपक जैन टीनू,प्रदेश प्रवक्ता श्री गोविन्द मालू, श्री नरेंद्र सलूजा, श्री आलोक दुबे, वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण मुरारी मोघे, वरिष्ठ नेता श्री बाबू सिंह रघुवंशी, वरिष्ठ नेता श्री गोपी कृष्णा नेमा ,आई डी ए अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा,महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक प्रत्याशी श्री गोलू शुक्ला,श्रीमती अंजु माखीजा, श्रीमती उमा शशि शर्मा, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट श्री सुमित मिश्रा, प्रदेश मीडिया टीम के सदस्य श्री प्रेम व्यास मुख्य रूप से उपस्थित है।

1541 views