बीजेपी सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार:अखिलेश यादव*
शाहजहांपुर में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का समय है। संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर लें। इस चुनाव में चूकना नहीं है। किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है।






