विनाशकारी साबित होगा नया युद्ध, पीएम मोदी के बयान का किया जिक्र:मायावती

विनाशकारी साबित होगा नया युद्ध, पीएम मोदी के बयान का किया जिक्र:मायावती*
बसपा सुप्रीमो मायावती ने गाजा युद्ध को लेकर कहा कि कोई भी नया युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी साबित होगा। भारत अपनी आजादी के बाद से ही विश्व में शान्ति, सौहार्द, स्वतंत्रता के लिए और नस्लभेद आदि के विरुद्ध अति गंभीर व सक्रिय रहा है। उन्होंने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध के साथ ही कोई नया युद्ध मानवता के लिए विनाशकारी साबित होगा।उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कहा कि यूक्रेन युद्ध को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने जब यह कहा कि ‘दिस इज नॉट एन इरा ऑफ वार’ अर्थात आज का युग युद्ध का नहीं है तो इसकी प्रशंसा पश्चिमी नेताओं ने खूब की। अब गाजा युद्ध को लेकर भी भारत को अपने इस स्टैंड पर ऐसी मजबूती से खड़े रहने की जरूरत है। यूक्रेन युद्ध लगातार जारी है और दुनिया इससे प्रभावित है इसीलिए विश्व में कहीं भी नया युद्ध मानवता के लिए कितना विनाशकारी होगा इसका अन्दाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

1474 views