रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ,कहा बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं मोदी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ,कहा बहुत बुद्धिमान व्यक्ति हैं मोदी*
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल खरीददार देश है। वर्ष 2022 में मास्को पर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के बाद भारत ने समुद्री रास्ते से रूसी तेल की खरीद की थी। उस वक्त रूस ने कम कीमत पर कच्चा तेल बेचा था। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए उन्हें बहुत बुद्धिमान व्यक्ति बताया है। उन्होंने कहा है कि उनके नेतृत्व में भारत तेजी से विकास कर रहा है। राष्ट्रपति पुतिन की यह टिप्पणी तब आई है, जब भारत कच्चे तेल की बढ़ती कीमत के मुद्दे पर रूस से दाम कम करने और उत्पादन बढ़ाने की अपील कर चुका है। फिलहाल, क्रूड ऑयल की कीमतों में 30 फीसदी का उछाल आया है। तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक प्लस के दो सबसे बड़े खिलाड़ी सऊदी अरब और रूस ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती कर दी है, इससेअंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम बढ़ गए हैं। अंततराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल तक उछल गया। फिलहाल यह 93 डॉलर प्रति बैरल बिक रहा है।

1072 views