विश्व पशु दिवस के अवसर राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी को दी नूरी(डॉग)
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने मां की गोद में नन्हीं ‘नूरी’ (डाग) को देकर उनकी खुशियां को बढ़ा दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को विश्व पशु दिवस के मौके पर अपने परिवार के नए सदस्य को इंटरनेट मीडिया पर पेश किया। उसका नाम नूरी है और यह उसकी मां सोनिया गांधी के लिए एक उपहार है, जो गोवा से आया है। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में राहुल गांधी ने अपनी हालिया गोवा यात्रा साझा की, जहां उन्होंने गोवा के एक परिवार से मुलाकात की, जहां से उन्हें नूरी मिली। फिर वह उसे लेकर दिल्ली आए और सोनिया गांधी को उपहार देकर आश्चर्यचकित कर दिया। रास्ते में उन्होंने मेट्रो की सवारी भी की, जैसा कि वीडियो में दिख रहा है।






