सीएम योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर हुए 70 लाख फॉलोअर

सीएम योगी आदित्यनाथ के इंस्टाग्राम पर हुए 70 लाख फॉलोअर*
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 7 मिलियन (70 लाख) फॉलोअर हो गए हैं। देश में इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या के लिहाज से योगी तीसरे बड़े राजनेता हैं। सीएम योगी का व्हाट्सएप चैनल लॉन्च मुख्यमंत्री का व्हाट्सएप पर चैनल लॉन्च हो गया है। योगी ने व्हाट्सएप चैनल पर पहली पोस्ट करते हुए लिखा कि व्हाट्सएप चैनल जनता से त्वरित, रचनात्मक एवं आत्मीय संवाद का नूतन प्लेटफार्म है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा, विचारों का यह सेतुबंध नए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा से सभी लोगों को जोड़ेगा।

1072 views